Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... सब बिक रहा है तो यूपीआई कब तक फ्री रहेगा घर वापस जा रहे इंसान को निगल गया अजगर, "राष्ट्रीय खबर" की रिपोर्ट, देखें वीडियो कर्नाटक में एसआईआर की खामियों की तरफ चर्चा प्रारंभ हुई

पहली बार विश्व कप फाइनल में स्पेन

ऑकलैंडः स्पेन ने फीफा महिला विश्व कप 2023 के सनसनीखेज सेमीफाइनल में स्वीडन को 2-1 से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट कटा लिया। ईडन पार्क पर खेले गये सांस रोक देने वाले मुकाबले में सलमा पारालुएलो ने 81वें मिनट में स्पेन का पहला गोल किया, लेकिन रेबेका ब्लोमक्विस्ट ने 88वें मिनट में स्वीडन के लिये स्कोर बराबर कर दिया।

अंतत:, ओल्गा कारमोना ने 89वें मिनट में गोल जमाकर स्पेन को जीत दिलाई। विश्व की नंबर छह टीम स्पेन और विश्व नंबर तीन स्वीडन के बीच 80वें मिनट तक कोई गोल देखने को नहीं मिला, लेकिन 81वें मिनट में सलमा के गोल से ईडन पार्क जमगमा उठा।

जेनी हर्मोसो का क्रॉस स्वीडन की डिफेंडर जॉना एंडरसन ने रोक लिया लेकिन दूसरे प्रयास में सलमा गेंद को नेट में पहुंचाकर स्पेन को बढ़त दिलाने में कामयाब रहीं। स्वीडन ने भी हथियार नहीं डाले और आधिकारिक खत्म होने से दो मिनट पहले लीना हर्टिग ने स्थानापन्न खिलाड़ी रेबेका को एक लंबा क्रॉस देकर गोल करने में मदद की।

स्पेन ने कुछ क्षणों बाद ही एक कॉर्नर अर्जित कर मुकाबले में वापसी की। इस कॉर्नर पर गेंद कप्तान कारमोना के पास पहुंची और उन्होंने स्वीडन गोलकीपर जÞकीरा मुसोविच के हाथों से बचाते हुए उसे नेट में पहुंचा दिया।

स्वीडन ने इंजरी टाइम में वापसी की कोशिश की लेकिन स्पेन के डिफेंस ने कोई अनुशासनहीनता दिखाये बिना अपनी टीम का फाइनल में पहुंचना सुनिश्चित किया। स्पेन अब रविवार को होने वाले फाइनल में पहली बार महिला विश्व चैंपियन बनने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड में से किसी एक से भिड़ेगा।