Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का 'प्लान बी', LPG सप्लाई से लेकर नागरिकों की सुरक्ष... Purnia News: प्रेमी से झगड़े के बाद युवती ने नदी में लगाई छलांग, देवदूत बनकर आए ई-रिक्शा चालक ने बचा... Crime News: साली से शादी में रोड़ा बनी भाभी, देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ... Meerut Central Market: मेरठ में कोहराम! सेटबैक हटाने के आदेश के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, घरों पर लगाए... UP-SIR Impact: यूपी में वोटरों की संख्या में ऐतिहासिक बदलाव, कम मतदाताओं वाली सीटों पर भी कम हुए वोट... क्या हाल ही में एक ब्लैक होल में विस्फोट हुआ? Katihar Road Accident: कटिहार में बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा घायल; र... बेईमानी का ऐसा हिसाब कि सात जन्मों तक रहेगा यादः मोदी बंगाल के मतदाताओं के मुद्दे पर अब शीर्ष अदालत गंभीर चुनावी चकल्लस में घात प्रतिघात के दौर के बीच शिष्टाचार

रूसी महिलाओं का डांस और पीने की अनुमति मांगी

  • प्रशासनिक अधिकारी अनुरोध से हतप्रभ

  • अभी तक किसी ने ऐसी मांग नहीं की थी

  • सोशल मीडिया में लोग ले रहे चटखारे

राष्ट्रीय खबर

लखनऊः उत्तर प्रदेश में नगर निगम के लिए गुरुवार को मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही बूथ दर बूथ वोटिंग लाइन लगी रही। प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में घूम रहे हैं। इसी बीच कानपुर के वार्ड नंबर 30 के एक प्रत्याशी के नाम लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसको लेकर शोर मच गया है।

रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखा है। रिटर्निंग ऑफिसर को संबोधित पत्र में लिखा है सर, अंबेडनगर के वार्ड नंबर 30 के निर्दलीय उम्मीदवार काकादेव मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए एक अल्पकालिक रूसी महिला के नाचने और पीने की व्यवस्था करना चाहते हैं। कृपया इसकी अनुमति दें। ऐसा पत्र पाकर प्रशासन भी हतप्रभ है।

इससे पहले पूरे देश में कहीं भी इस किस्म का औपचारिक चुनावी अनुरोध किसी ने नहीं किया है। बताया गया है कि इस आवेदन पत्र के साथ कम कपड़ों में नृत्य करती एक रूसी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे इस वीडियो की सत्यता की जांच अब तक नहीं हो पायी है। लेकिन मामला सार्वजनिक होने की वजह से प्रशासन सकते में आ गया है।

बताया गया है कि प्रत्याशी का नाम संजय दुबे है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि यह पत्र उन्होंने नहीं लिखा है। वायरल हुए पत्र को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी और चुनाव आयोग से भी संपर्क किया। उन्होंने पत्र लिखकर जांच की मांग भी की थी। संजय की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

कानपुर में 11 मई को मतदान इससे पहले प्रत्याशी के नाम इस पत्र को लेकर शहर में हड़कंप मच गया था। पत्र देखकर पुलिस भी हैरान है। इस संबंध में प्रत्याशी संजय से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। पुलिस भी जांच कर रही है, जो वीडियो वायरल हुआ है, वह संजय के इलाके का तो नहीं है? अगर वह पत्र संजय ने नहीं लिखा तो किसने लिखा? वीडियो कहीं का भी है या नहीं, पुलिस हर चीज की जांच कर रही है।

इस बीच कई लोगों ने ट्विटर पर इस खबर को सार्वजनिक करते हुए अपनी तरफ से टिप्पणी भी की है। ममता त्रिपाठी के एकाउंट से वह पत्र तथा कम कपड़ों में डांस करती महिला का वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें यूजर ने लिखा है कि कानपुर शहर पहले मशहूर है कमला पसंद के लिए मगर नेताजी को वोट पाने के लिए कराना है रशियन बाला का डांस, यही नहीं सुरूर के लिए मदिरापान भी कराना है वोटरों को ताकि झोला भरकर वोट मिले। यूपी में ग़ज़बें चल रहा है भाई…निकाय चुनाव में इतनी प्रतिस्पर्धा। कानपुर एक नया नमूना पेश करेगा।