Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें

रूस ने इस्कांदर मिसाइल चलाया साठ विदेशी सैनिक मारे गये

मास्कोः रूस का दावा है कि डोनबास में यूक्रेनी कब्जे वाले शहर कोन्स्टेंटिनोवका पर रूसी मिसाइल हमले में कम से कम 60 भाड़े के सैनिक मारे गए थे। इस हमले में रूसी सैनिकों ने कम दूरी की इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया था। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल इगोर कोनाशेंकोव ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मिसाइल हमले में भाड़े के 60 से अधिक सैनिक मारे गए और उनके 15 वाहन नष्ट हो गए। इसके अलावा, 20 भाड़े के लड़ाके गंभीर रूप से घायल हो गए। जनरल कोनाशेंकोव ने कहा कि मिसाइल हमला कोन्स्टेंटिनोवका शहर के एक पुस्तकालय पर किया गया था। विदेशी भाड़े के सैनिक वहां गोला-बारूद और सैन्य उपकरण जमा कर रहे थे। पिछले साल मार्च में, यूक्रेन की राजधानी कीव के पास भाड़े के जॉर्जियाई सेना के लड़ाकों ने कई रूसी सैनिकों को यातनाएं दी और मार डाला। जनरल कोनाशेंकोव ने कहा कि जो भी रूसी सैनिकों की हत्या में शामिल थे, रूस के पास उनके बारे में जानकारी है और उनमें से प्रत्येक को दंडित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि युद्ध प्रारंभ होने के दौरान ही पहली बार रूस ने यह दावा किया था कि यूक्रेन की युद्धभूमि में विदेशी सैनिक भी मौजूद हैं, जो रूसी सेना के खिलाफ लड़ रहे हैं। बाद में युद्ध के दौरान कई अमेरिकी और ब्रिटेन के सैनिक भी रूसी सेना के हाथ लगे। कुछ अन्य लोगों के बारे में उनके देश की तरफ से बताया गया कि वे दरअसल पूर्व सैनिक हैं और स्वयंसेवी संगठनों के साथ काम करने वाले थे। इस बीच एक ब्रिटिश सांसद के पुत्र की तस्वीर जारी कर रूस ने विदेशी सैनिकों के वहां होने की पुष्टि कर दी। रूस का पहले से ही यह आरोप है कि पश्चिमी दुनिया के देश यूक्रेन को मोहरा बनाकर रूस के खिलाफ युद्ध कर रहे हैं।