Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahakal Temple Ujjain News: महाकाल मंदिर में 'पुष्पा' स्टाइल में युवक का प्रवेश; सुरक्षाकर्मियों ने ... UP Police Constable Exam: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 'ओवर-क्वालिफाइड' अभ्यर्थियों की भीड़; MSc और MB... Team India News: आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए मोहम्मद सिराज; प्रसिद्ध कृष्णा को मिली टीम इंडिया... Bhooth Bangla OTT Release Date: अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'भूत बंगला' नेटफ्लिक्स पर कब होगी रिलीज... Crisis in PoK: आरक्षण और महंगाई के खिलाफ उतरा PoK; जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पर बैन के बाद भड़का... HDFC Bank MCLR Hike: एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को झटका; बढ़ाई लोन की ब्याज दरें, महंगी होगी आपकी EMI Paytm Hiring 2026: पेटीएम का बड़ा ऐलान; एआई पर फोकस के साथ होगी 4,000 नई भर्तियां, छंटनी की भी तैयार... Telangana Crime News: नलगोंडा में पिता ने 13 साल के बेटे की हथौड़े से हत्या कर दी, बाद में खुद भी की... PBM Hospital Bikaner News: बीकानेर के अस्पताल में बड़ी लापरवाही; सिजेरियन के बाद 6 प्रसूताओं की किडनी... Bada Mangal 2026: आज छठा बड़ा मंगल; सर्वार्थ सिद्धि योग में करें ये उपाय, हनुमान जी की बरसेगी कृपा

Indore Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं! इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, हादसे में 4 की दर्दनाक मौत

 इंदौर। इंदौर में नेमावर रोड पर देर रात बारातियों की एक कार भूसे से भरे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों मौत हो गई और 11 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना के बाद खुड़ैल पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक हादसा देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास उस वक्त हुआ जब दुल्हन को लेकर लौट रही बारात की गाड़ी आयशर वाहन से जा टकराई। इसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और अंदर मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई। एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और रास्ते से गुजर रहे लोगों ने वाहन में से घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

अचानक ब्रेक लगाने से हुई दुर्घटना

कार के आगे एक भूसे भरा एक वाहन चल रहा था। इसी दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में उसने अचानक ब्रेक लगा दी। इस दौरान कार का ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा पाया और वह सीधे आयशर वाहन से टकरा गई।

हादसे में इनकी हुई मौत

  • इरफान पिता अशफाक 24 वर्ष
  • आरिस पिता साजिद 20 वर्ष
  • फरहान पिता जावेद मेव 19 वर्ष
  • अरफाद पिता रईस खान 23 साल

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाया इसके बाद वे हटे। इस दौरान कुछ लोगों ने आयशर वाहन में आग लगाने की कोशिश भी की थी, लेकिन उन्हें रोक दिया गया।