Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rajhara Colliery Restart: पलामू की राजहरा कोलियरी से 16 वर्ष बाद शुरू होगा कोयला उत्पादन, केंद्रीय म... Jharkhand Nikay Chunav 2026: निकाय चुनाव के लिए सियासी दलों में मची रार, टिकट वितरण और समन्वय बना बड... नगर निकाय चुनाव: एक्शन मोड में राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी! अधिकारियों को दोटूक— 'हर हाल में च... Crime News: मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, शिवलिंग खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने की शांत... धान की कमी पर छत्तीसगढ़ सरकार की अजीब दलील! बोली— चूहे, कीड़े और सूखत 'स्वाभाविक प्रक्रिया', जानें क... Road Widening Protest: 'साहब, हम कहां जाएंगे?' सड़क चौड़ीकरण में घर उजाड़ने के खिलाफ सड़क पर उतरे लो... Ambikapur Kidnapping Case: कार में युवती को अगवा कर भाग रहे थे बदमाश, मनेंद्रगढ़ में पुलिस के हत्थे ... Dhamtari Collector School Inspection: कलेक्टर नम्रता गांधी ने ली छात्रों की क्लास, शिक्षा की गुणवत्त... Chhattisgarh Road Accident: तेज रफ्तार हाईवा का कहर, तीन की दर्दनाक मौत; हादसे के बाद इलाके में भारी... कचरा गाड़ी में महापुरुषों की तस्वीर पर 'महायुद्ध'! कांग्रेस के विरोध पर मेयर का जहरीला वार— बोले, 'क...

भिवानी में एयर कंप्रेसर में धमाका, 2 युवकों की दर्दनाक मौत, शरीर में घुसे लोहे के टुकड़े

भिवानी : भिवानी जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंढोली कलां गांव में स्थित एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर एयर कंप्रेसर अचानक फट गया, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और आसपास अफरातफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान संचालक ऋषि बाइक के टायर में हवा भर रहा था। जैसे ही टायर में नोजल लगाया गया, उसी दौरान कंप्रेसर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कंप्रेसर के लोहे के टुकड़े चारों ओर फैल गए और दुकान की छत (लिंटर) व दीवारें टूटकर नीचे गिर पड़ीं।

लोहे के टुकड़े शरीर में घुसे

ब्लास्ट के दौरान कंप्रेसर के नुकीले लोहे के टुकड़े दुकानदार ऋषि और दुकान के पास बैठे विजेंद्र के शरीर में जा धंसे। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मलबे में दब गए। आसपास के दुकानदारों ने धमाका सुना तो सभी दौड़कर आए।

आसपास के दुकानदारों ने निकाला बाहर

आसपास के दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल जाने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय सड़क से गुजर रहे दो युवक भी विस्फोट की चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी 

कंप्रेसर में धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई गई। सूचना मिलने पर बहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मलबा हटवाकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कंप्रेसर में तकनीकी खराबी या अधिक दबाव को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।